राज्यपाल से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का प्रतिनिधिमंडल मिला
रायपुर। महिलाओं व बच्चियों के साथ हो रहे आए दिन निंदनीय कृत्य व घटनाओं को लेकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान दल का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में मुलाकात करते हुए ज्ञापन सौंपा। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अंजय शुक्ला व छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती आर. विभा राव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। इस अवसर पर श्री राजेश अवस्थी, श्री अजय तिवारी, श्रीमती किरण बघेल, श्रीमती संध्या तिवारी, श्री हेमंत वर्मा, श्रीमती शिखा, श्रीमती ज्योति पांडे, श्रीमती लक्ष्मी साहू एवं डॉ. एन.के. अग्रवाल उपस्थित थे।
Source : Agency

पाठको की राय